ताज़ा खबरें Article
उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, शशिशेखर सिंह बने अध्यक्ष
On 21/08/2023 by TNC Network
TNC Reporter: उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा संघ की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में उन्नाव में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा तीन उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इसमें एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के स्टाफ आफिसर पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र यादव और नीति द्विवेदी का नाम शामिल है। महासचिव की जिम्मेदारी संजय कुमार संभालेंगे। जबकि धर्मेश शाही, अनिरुद्ध सिंह, मनीष सोनकर और इमरान को सचिव बनाया गया है। विनय चंद्रा कोषाध्यक्ष का काम देखेंगे।



Leave a Reply