ताज़ा खबरें Article
कानपुर के पुलिस कमिश्नर हटाये गए, आगरा जोन को मिली पहली महिला एडीजी
On 19/08/2023 by TNC Network
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्णा को सतर्कता अधिष्ठान में एडीजी बनाया गया है। राजीव कृष्णा के स्थान पर यातायात निदेशालय में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन की जिम्मेदारी दी गई है। अनुपम आगरा जोन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात बीडी पाल्सन को यातायात निदेशालय में एडीजी के पद पर भेज दिया गया है।
एटीएस के एडीजी का भी तबादला
एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा को भी हटा दिया गया है। नवीन अरोड़ा को तकनीकी सेवाएं का एडीजी बनाया गया है। तकनीकी सेवा के एडीजी मोहित अग्रवाल को एटीएस के एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी कानून व्यवस्था संजीव गुप्ता को गृह विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सतर्कता अधिष्ठान में तैनात आईजी एलआर कुमार को नया आईजी कानून व्यवस्था बनाया गया है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply