ताज़ा खबरें . राजनीति Article
घोसी उप चुनाव: दारा सिंह चौहान को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
On 14/08/2023 by TNC Network
TNC Reporter: सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले दारा सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने मऊ की घोसी सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। दारा सिंह चौहान इसी सीट से विधायक थे और पिछले दिनों इस्तीफा देकर भाजपा में चले गए थे। सीट रिक्त होने के बाद यहां के लिए चुनाव की घोषणा आयोग ने की थी। इस सीट पर पांच सितंबर को वोटिंग होगी और 8 सितंबर को नतीजा आएगा। समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने यूपी की घोसी सीट के अलावा केरल की पुथुपल्ली सीट से लिजिन लालजी को और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply