News Corner Reporter: वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकटों से मात दे दी। लगातार दो मैचों में हार के बाद इस मैच के सूत्रधार बने सूर्य कुमार यादव। 160 रनों का पीछा करते हुए सूर्य कुमार की अतिशि पारी 44 गेंदों पर बनाए गए 83 रनों की बदौलत भारत ने लक्ष्य आसानी से 19वें ओवर में पार कर लिया। सूर्य कुमार ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
160 रनों का मिला था लक्ष्य
इससे पहले टास जीत कर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक 42 गेंदों पर 42 रन सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान रोवेन पावेल ने 19 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली। जिसमें एक चौका और तीन छक्का शामिल था। पावेल नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकट पर 159 रन बना सकी। भारत की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज कुलदीप यादव रहे जिन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।
नहीं चले जायसवाल और गिल
160 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज तेजस्वी जायसवाल 1 रन और शुभमन गिल 6 रन बनाकर 34 के स्कोर पर पवैलियन लौट गए। सूर्य कुमार ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की भागेदारी की। 121 के स्कोर पर सूर्य कुमार यादव आउट हुए। तिलक वर्मा ने लगातार तीसरे मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और नाबाद 49 रन बनाए। वह अर्ध शतक बनाने से चूक गए। कप्तान हार्दिक पांडया ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से अलजारी जोसेफ ने 25 रन देकर दो विकेट लिया। सूर्यकुमार को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज पांच मैचों की इस सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज जीतने के लिए भारत को अगला दोनों मुकाबला जीतना ही होगा।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply