राजनीति Article
चुनाव की घोषणा से पहले भाजपा ने घोषित किए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उम्मीदवार
On 17/08/2023 by TNC Network
TNC Reporter: भाजपा ने चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए गुरुवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मध्यप्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। दोनों ही सूची में पांच-पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में पिछले दो दशकों से भाजपा की सरकार है। साल 2018 में कांग्रेस ने सरकार का गठन किया था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार को 15 महीनों में ही विदा होना पड़ गया था और कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान सत्ता पर काबित हो गए थे।
मध्यप्रदेश के 39 प्रत्याशियों की सूची



वहीं छत्तीसगढ़ में लगातार पंद्रह साल के शासन के बाद भाजपा की रमन सिंह सरकार को अपदस्थ कर कांग्रेस ने यहां सरकार बनाई थी। भाजपा एक बार फिर इस राज्य को कांग्रेस से वापस लेना चाहती है। गुरुवार को जारी की गई सूची में भाजपा के सांसद विजय बघेल को मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल की सीट से टिकट दिया है।
छत्तीसगढ़ के 21 प्रत्याशियों की सूची




Leave a Reply