
TNC Reporter: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह हरा देंगी। वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। ऐसे में अगर वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के लिए वाराणसी के साथ-साथ अमेठी और रायबरेली की लड़ाई कठिन होगी।
शरद पवार और अजित पवार के बीच बीते दिन हुई बैठक को लेकर संजय राउत ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद और अजीत क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया से पता चला है कि शरद और अजीत की कोई मुलाकात हुई है। इस पर शरद पवार जल्द ही बोलेंगे। मुझे लगता है कि शरद ने अजीत को मुम्बई में होने वाली इंडिया की बैठक के लिए आमंत्रित किया होगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है।
मेरा मेरे भतीजे से मिलना सामान्य बात-शरद पवार
उधर, अजित पवार से हुई मुलाकात पर शरद पवार ने कहा कि जब बैठक किसी के आवास पर हुई तो वह गुप्त कैसे हो गई?उन्होंने कहा कि मेरा मेरे भतीजे से मिलना सामान्य बात है। इसमें क्या गलत है? यह गुप्त कैसे हो सकती है जब यह किसी के आवास पर आयोजित की गई थी।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||


Leave a Reply