फाइनल से पहले विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, नहीं पा सकेंगी कोई पदक
पेरिस। पेरिस में चल रहे ओलम्पिक खेलों से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को नंबर एक वरीय क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5 – 0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की आस जगाने वाली पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले वज़न अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार फोगाट को 50 किलोग्राम भार वर्ग में 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल खेलने से वंचित कर दिया गया है। सूत्र के अनुसार बताया कि पहलवान का वजन अनुमानित सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित किया गया. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल विजेता ही भाग लेंगे. इसको लेकर बाद में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उसे शेष 100 ग्राम वजन कम करने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया, लेकिन अभी इसके बारे में आगे जानकारी नहीं आ पाई है. बता दें कि विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट बनी थी। ओलंपिक में विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, फाइनल नहीं खेल पाएंगी
सूत्र के अनुसार बताया कि पहलवान का वजन अनुमानित सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित किया गया. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, फोगट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी और 50 किलोग्राम में केवल गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल विजेता ही भाग लेंगे. इसको लेकर बाद में आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है. बता दें कि मंगलवार के मुकाबलों के लिए वजन तय किय किया था. लेकिन नियम के अनुसार, पहलवानों को प्रतियोगिता के दिनों में अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है. विनेश पहली बार 50 किलो ग्राम वर्ग में खेल रही हैं, इससे पहले वो 53 किलो ग्राम वर्ग में हिस्सा लेती थी. भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उनके आग्रह को अस्वीकार कर दिया गया. बता दें कि विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला एथलीट बनी थी.
विनेश के लिए यह टूर्नामेंट शानदार था. उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी .इसी लय को कायम रखते हुए उन्होंने लोपेज को 5-0 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया था।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply