खेल और खिलाड़ी Article
मलेशिया को हराकर भारत ने जीती एशिया हाकी चैंपियंस ट्राफ़ी
On 13/08/2023 by TNC Network
TNC Reporter: भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराकर एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीत ली है। शुरुआत में बुरी तरह पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और अंतिम क्षणों में जीत दर्ज की। एक समय भारत 1-3 से पीछे था। लेकिन तीसरे क्वार्टर में एक मिनट में दो गोल दागकर भारत ने पहले वापसी की और अंति क्वार्टर में गोल दागकर ट्राफी को अपने नाम कर लिया। इससे पहले सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जापान को लगभग एकतरफा मैच में 5-0 से हराकर पांच साल बाद फ़ाइनल में जगह बनाई थी। भारत की ओर से विजयी गोल आकाश दीप सिंह ने किया। पहले हाफ में मलेशियाई टीम हावी रही। लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने पलटवार करते हुए मलेशिया को पटखनी दे दी।



Leave a Reply