राजनीति Article
शिवपाल यादव का बड़ा आरोप: गुजरात के लोगों को दिए जा रहे यूपी में ठेके
On 16/08/2023 by TNC Network
TNC Reporter: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि गुजरात के लोगों को यूपी में ठेका दिया जा रहा है। यहां के लोगों को रोज़गार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा से मुक्ति के लिए 2024 में एकजुट होकर हमें समाजवादी पार्टी को जिताना है। शिवपाल यादव बांदा में चल रहे सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
संवैधानिक व्यवस्थाओं और मानवाधिकारों को नुकसान पहुंचा रही भाजपा
उन्होंने कहा कि संविधान में दी गई संवैधानिक व्यवस्थाओं और मानवाधिकारों को भाजपा सरकार में क्षति पहुंचाई जा रही है।संविधान और लोकतंत्र के साथ समाजवाद की अवधारणा को दूषित किया जा रहा है। चुनाव प्रबन्धन की प्रक्रिया पर विशेष कानून बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी को सामाजिक न्याय मिले इसके लिए भाजपा सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए।प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन 17 अगस्त को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समापन संबोधन करेंगे।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply