राजनीति Article
सचिन को मिला गहलोत का साथ, पिता राजेश पायलट के अपमान पर बोले गहलोत
On 17/08/2023 by TNC Network
TNC Reporter: भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय द्वारा सोशल मीडिया के जरिए सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट पर मिजोरम में बम बरसाने के लगाए गए आरोप का जवाब अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दिया है। गहलोत ने कहा है कि यह न सिर्फ राजेश पायलट का अपमान है बल्कि पूरी सेना का अपमान है। इसस विवादित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अमित मालवीय को काफी ट्रोल किया जा रहा है। सचिन पायलट ने तो बकायदा अपने पिता राजेश पायलट की सेना में जॉइनिंग का पेपर भी साझा किया है और कहा कि— स्व. श्री राजेश पायलट जी दिनांक 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। यह कहना कि उन्होंने 5 मार्च 1966 में मिज़ोरम में बमबारी करी थी – काल्पनिक है, तथ्यहीन है और पूर्ण तरह भ्रामक है। हाँ, 80 के दशक में एक राजनेता के रूप में मिज़ोरम में युद्ध विराम करवाने और स्थाई शांति संधि स्थापित करवाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका ज़रूर निभाई थी।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply