TNC Reporter: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग हताहत हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला के समर हिल इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक मंदिर आ गया। मंदिर की चपेट में आकर कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में 30 से 32 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मलबे से पांच शव निकाले गए हैं। इसमें और भी लोगों के फंसे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। भूस्ख्लन और बारिश के चलते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उधर, हिमाचल के ही सोलन में बादल फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरी घटना की जानकारी अधिकारियों से ली है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply