रायबरेली । यूपी सरकार में उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 में सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भी भाजपा ने उन्हीं पर भरोसा किया है। 2014 में सोनिया 3.52 लाख वोटों से जीती थी, जबकि 2019 में जब कांग्रेस से बीजेपी में आए दिनेश को उम्मीदवार बनाया गया तो सोनिया का मार्जिन कम हो गया। वह सिर्फ 1.67 लाख वोटों से जीत सकीं। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 8% घट गया। भाजपा का वोट प्रतिशत 17% बढ़ गया। 2019 में सोनिया को 5.37 लाख वोट मिले और भाजपा को 3.68 लाख वोट मिले। इस बार भाजपा को यह वोट प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद है। भाजपा रायबरेली में इसलिए भी उम्मीद देख रही है क्योंकि यहां भाजपा बीते तीन साल से बूथवार एक-एक वोट जोड़ने पर काम कर रही है। इससे पहले रायबरेली में 1996 और 1998 में अशोक सिंह भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। 1998 और 1996 में कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी।
Add A Comment