ताज़ा खबरें Article
BJP साँसद बृज भूषण शरण सिंह बुलडोज़र नीति के ख़िलाफ़, कहा बहुत मेहनत से घर बनता है
On 12/10/2023 by TNC Network
BJP साँसद बृज भूषण शरण सिंह बुलडोज़र नीति के ख़िलाफ़, कहा बहुत मेहनत से घर बनता है
देवरिया काण्ड को बताया प्रशासनिक लापरवाही, बोले पहले यादव का मर्डर हुआ

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी के साँसद बृजभूषण शरण सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की बुलडोज़र नीति का विरोध किया है, देवरिया में हुई घटना पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा की वो बुलडोज़र नीति के ख़िलाफ़ है, बृज भूषण शरण सिंह ने कहा की प्रशासन की लापरवाही से यह घटना हुई है।
भाजपा साँसद बृज भूषण शरण सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की बुलडोज़र नीति का बिरोध किया है, उन्होंने कहा की घर बहुत मेहनत से बनता है, देवरिया में हुई घटना को लेकर बृज भूषण शरण सिंह ने कहा की यह घटना समस्या निस्तारण में देरी का प्रमाण है, ज़मीनी विवाद में इस तरह की घटनाएँ हो रहीं हैं। भाजपा साँसद ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए की यह घटना अफ़सरों की लापरवाही का नतीजा है, बृज भूषण शरण सिंह यहीँ पर नही रुके उन्होंने कहा की देवरिया में पहले मर्डर यादव का हुआ फिर ब्राह्मण का मर्डर हुआ।



Leave a Reply