दिल्ली डेस्क। सीबीएसई ने 10 वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जहां 10वीं में 93.60% छात्र/छात्राएं पास हुए हैं वहीं 12 वीं में कुल 87.98% छात्र/छात्राओं को कामयाबी मिली है। कुल 22,38,827 स्टूडेंट्स परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से 20,95,467 छात्र/छात्राएं परीक्षा पास करने में कामयाब हुए। दोनों कक्षाओं में इस बार भी छात्राओं के परीक्षा परिणाम छात्रों की तुलना में अधिक रहे हैं।
इस बार भी जारी नहीं की जाएगी मेरिट लिस्ट, टॉपर का नाम
पिछले साल बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कोई मेरिट लिस्ट रिलीज नहीं की गई थी। बोर्ड से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने कहा था कि स्टूडेंट्स के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटिशन न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने मेरिट लिस्ट न जारी करने का फैसला लिया था।
इस साल भी बोर्ड एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। किसी टॉपर का नाम भी अनाउंस नहीं किया जाएगा। बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए फाइनल एग्जाम और इंटरनल एसेसमेंट में मिलाकर सभी सब्जेक्ट्स में ओवर ऑल 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply