सपा के रविदास और आरके चौधरी के नामांकन जुलूस में उमड़ी भीड़
लखनऊ। लखनऊ लोकसभा सीट पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सपा प्रत्याशी सपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकले। रविदास के नामांकन जुलूस में भारी भीड़ जुटी और सपा ने भी नामांकन जुलूस में अपनी ताकत झोंक दी, ताकि सोमवार को भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन जुलूस में जुटी भीड़ से कहीं उनकी भीड़ कम ना रह जाए। भीड़ के लिहाज से सपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस कामयाब दिखा। रविदास मेहरोत्रा का जुलूस सपा कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुँचा।

वहाँ मोहनलालगंज संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी और प्रदेश के पूर्व मंत्री व के सपा के वरिष्ठ नेता आरके चौधरी का जुलूस भी मौजूद था। चौधरी के नामांकन जुलूस में भी भारी जनसैलाब दिख रहा था। कलेक्ट्रेट पहुंचकर रविदास मेहरोत्रा ने लखनऊ संसदीय सीट से और मोहनलालगंज संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लखनऊ लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। बीते दो बार से यहां राजनाथ सिंह चुनाव जीत रहे हैं। सपा का दावा है कि जनता उन्हें जरूर जीत दिलाएगी।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||


Leave a Reply