धनंजय की पत्नी ने मोदी से लगाई मंगलसूत्र बचाने की गुहार
जौनपुर। जौनपुर में धनंजय की पत्नी श्रीकला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान धनंजय सिंह की हत्या की आशंका जताई है, श्रीकला ने कहा कि उनके पति को जान का खतरा है। राजनीतिक विरोधी उनकी हत्या करा सकते हैं। श्रीकला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मंगलसूत्र को बचाने की गुहार लगाई है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार की सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल शिफ्ट किया गया था। इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें रिहाई दे दी। साथ ही ट्रायल कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई है। धनंजय की रिहाई के बाद वे बरेली से जौनपुर आएंगे। धनंजय की पत्नी श्रीकला जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा की प्रत्याशी हैं, धनंजय को एक केस में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लग गई थी जिसकी वजह से उन्होंने अपनी पत्नी श्रीकला को जौनपुर से बसपा के टिकट पर मैदान में उतारा है, धनंजय के जेल से बाहर आने के बाद जौनपुर संसदीय सीट पर उनकी मौजूदगी से मुकाबला रोचक हो जाएगा।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply