राजनीति Article
BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा
On 14/10/2023 by TNC Network
BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा

लखनऊ – डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा से मुलाक़ात की है, दोनों के बीच क़रीब 20 मिनट की मुलाक़ात में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत हुई, भाजपा उत्तर प्रदेश में लोक सभा की सभी 80 लोक सभा सीटें जीतने की योजना बना रही है, इसी लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है,
लोक सभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट के कई हैवीवेट मन्त्रियों को चुनाव में उतारेगी, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक इस बात पर मंथन चल रहा है, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय मन्त्रियों और साँसदों को विधान सभा चुनाव में उतारने वाली भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अलग गेम प्लॉन तैयार कर रही है, योगी आदित्यनाथ सरकार में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाक़ात कर चुके हैं, केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश में संगठन पर मज़बूत पकड़ रखते हैं, जबकि बृजेश पाठक बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं, इसी लिए केन्द्रीय टीम इन दोनों नेताओं को कॉन्फिडेंस में लेकर ही लोक सभा चुनाव 2024 में उतरने की तैयारी में हैं, दरअसल पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्य सभा भेजे जाने के बाद से ही इस बात को लेकर मंथन चल रहा है, योगी कैबिनेट के हैवीवेट चेहरों को भी लोक सभा चुनाव लड़ाया जाए,
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply