देश-विदेश Article
इज़राईल ने गज़ब कर दिया, गाज़ा के क़रीब गिराया प्रतिबन्धित फास्फोरस बम
On 11/10/2023 by TNC Network
इज़राईल ने गज़ब कर दिया, गाज़ा के क़रीब गिराया प्रतिबन्धित फास्फोरस बम
मिडिल ईस्ट की जंग होती जा रही है, बहुत ख़तरनाक, अब तक 2100 से ज़्यादा की मौत
दिल्ली – फिलिस्तीन और इज़राईल जंग के बीच इज़राईल ने गाज़ा से लगे अल करामा शहर पर फास्फोरस बम से हमला कर दिया है, फास्फोरस बम इस्तेमाल करना प्रतिबन्धित है, जिस इलाक़े में फास्फोरस बम गिरता है, उस पूरे इलाक़े में ऑक्सीज़न लेवल गिरने लगता हैं, और इस के कण जिस्म में पेवस्त हो जाते हैं।
मिडिल ईस्ट की जंग बहुत ख़तरनाक होती जा रही है, हमास के हमले से बदले की आग में झुलस रहे इज़राईल ने अल करामा शहर पर फास्फोरस बम से हमला कर दिया है, इस बम के गिरने के बाद इलाक़े का ऑक्सीज़न लेवल गिरने लगता है, फिलिस्तीनी न्यूज़ एजेंसी वाफ़ा ने फास्फोरस बम के हमले की ख़बर पर मुहर लगा दी है, दुनिया भर में जंग के दौरान फास्फोरस बम का इस्तेमाल प्रतिबन्धित है, बावजूद इस के इज़राईल ने इस बम का इस्तेमाल किया है, ये बम बेहद ख़तरनाक होता है, जिस का तापमान 2800 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है, धमाके के साथ ही इस के छोटे छोटे टुकड़े सफ़ेद धुंवे के साथ फ़ैल जाते हैं, जो इन्सानी जिस्म में पेवस्त होकर जान भी ले सकते हैं। क्योंकि फास्फोरस बम ज़हरीला होता है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||




Leave a Reply