ताज़ा खबरें Article
इज़राईल-फ़िलिस्तीन जंग – जुमे की नमाज़ के बाद दुनिया के कई देशों में इज़राईल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
On 13/10/2023 by TNC Network
इज़राईल-फ़िलिस्तीन जंग – जुमे की नमाज़ के बाद दुनिया के कई देशों में इज़राईल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
रशिया आया फ़िलिस्तीनियों के साथ, नरसंहार बर्दाश्त नहीं
दिल्ली – इज़राईल – फ़िलिस्तीन जंग के बीच दुनिया दो फाड में बंटती नज़र आ रही है, दुनिया क सब से ताक़तवर देश अमेरिका इज़राईल के पक्ष में खुल कर खड़ा है, तो अब रशिया की तरफ़ से कहा गया है, फ़िलिस्तीन में बच्चों औरतों का नरसंहार हो रहा है, जो बर्दाश्त के क़ाबिल नहीं है, इस बीच जुमे की नमाज़ के बाद लेबनान, जॉर्डन, फ्राँस, ईरान, ईराक़ समेत दुनिया भर के कई देशों में इज़राईल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुआ है.
पेरिस फ्राँस में हज़ारों लोग पोस्टर बैनर के साथ सड़कों पर उत्तर आये, गाज़ा पट्टी पर हो रहे हमलों को रोके जाने और बिजली पानी की सप्लाई बहाल किये जाने की माँग करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस का इस्तेमाल किया, फ्राँस के अलावा जॉर्डन, लेबनान, ईरान, ईराक़ समेत दुनिया के कई हिस्सों में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है, उधर अमेरिका खुल इज़राईल के साथ है, तो दूसरी तरफ़ नीदरलैण्ड की सड़कों पर इज़राईल के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया है, और बंधक बनाये गए लोगों को रिहा करने की माँग की,
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||




Leave a Reply