प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडशो के लिए तैयार काशी
वाराणसी। देश में हो रहे अठारहवें लोकसभा चुनाव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रोड शो के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । अब से कुछ ही देर में रोड शो शुरू होगा। ज्ञात रहे कि नामांकन से पहले नरेंद्र मोदी का वाराणसी में रोड शो प्रस्तावित है। शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच काशी की सड़कों पर रोड शो होगा। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू होगा, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगा। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे।
रोड शो में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियां भी पैदल यात्रा करेंगी। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो में शामिल होने के लिए काशीवासियों के घर-घर निमंत्रण भेजा है। रोड शो के दौरान मिनी इंडिया की झलक देखने को मिलेगी। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार के सदस्य मदनपुरा के पास शहनाई वादन से नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। मदनपुरा में ही पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के नेतृत्व में मुस्लिम लोग पुष्प वर्षा करेंगे।
14 मई को होगा प्रधानमंत्री का नामांकन
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करके भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे। प्रधानमंत्री का रात में डीएलडब्लू में बुद्धिजीवियों के साथ मिलने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री 14 मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री और विशिष्ट लोगों के रहने की संभावना है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply