मोदी 4 मई से करेंगे कानपुर व अयोध्या में धुआंधार रोड शो व सभाएं
लखनऊ। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार मई को कानपुर और पांच मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे। पांच मई को वह हरगांव (सीतापुर) में खीरी धौरहरा व सीतापुर के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को बदायूं के दातागंज और आगरा के बाह क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की धार पैनी करने का सिलसिला जारी रखेगी। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री चार मई को कानपुर और पांच को अयोध्या में रोड शो करेंगे। पांच मई को वह हरगांव (सीतापुर) में खीरी, धौरहरा व सीतापुर के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली तथा हातकणंगले लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। योगी दो मई को एटा व फिरोजाबाद में जनसभाएं और मैनपुरी में रोड शो करेंगे। तीन मई को वह संभल, बदायूं और शाहजहांपुर में जनसभाओं के मंच से हुंकार भरेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बुधवार को अयोध्या में रोड-शो किया, जिसमें भारी तादाद में लोग जुटे।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply