राजनीति Article
राज्य सभा साँसद संजय सिंह की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को ख़ून से लिखा ख़त
On 11/10/2023 by TNC Network
राज्य सभा साँसद संजय सिंह की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को ख़ून से लिखा ख़त
रिहाई तक रोज़ ख़ून से कार्यकर्ता लिखेंगें चिठ्ठी
लखनऊ – आप आदमी पार्टी के राज्य सभा साँसद संजय सिंह की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को ख़ून से ख़त लिखा गया है, और ये सिलसिला संजय सिंह की रिहाई तक जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिख कर संजय सिंह की रिहाई की माँग की है।
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा साँसद संजय सिंह ईडी की न्यायिक अभिरक्षा में हैं, संजय सिंह की रिहाई के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने राष्ट्रपति को चिठ्ठी लिखी है, फ़ैसल लाला ने पत्र में लिखा है, की राज्य सभा साँसद संजय सिंह सदन से लेकर सड़क तक हिन्दुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ उठाते थे, इस के साथ ही मोदी सरकार द्वारा अडानी को फ़ायदा पहुचाने के लिए देश की सम्पतियों को बेचने से लेकर महंगाई के ख़िलाफ़ खुलकर बोलते थे, फ़ैसल लाला ने कहा की इण्डिया गठबन्धन बनने के बाद मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल करके इण्डिया गठबन्धन के नेताओं को परेशान किया जा रहा है, फ़ैसल ने कहा कि संजय सिंह को झूठे आरोप लगाकर गिरफ़्तार किया गया है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||




Leave a Reply