कोई माई का लाल सी ए ए कानून खत्म नहीं कर सकता-मोदी
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों के स्टार प्रचारक इस समय चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चार चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। अभी तीन चरणों की वोटिंग होनी है। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। उन्हें आज आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करना है। जनसभा की शुरुआत आजमगढ़ के लालगंज से करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए (नागरिकता देने का अधिकार कानून) नहीं खत्म कर सकता। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है। मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है।
उन्होंने कहा कि जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे। इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है. ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनका वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं। इन पर जुल्म होता रहा. कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया बल्कि इन लोगों ने झूठ फैला कर देश में दंगा कराने का प्रयास किया। आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा।
370 पर भी की बात
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे. पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है. जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है. दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply