पी एम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- इंडी गठबंधन लालटेन का मुजरा करने वाली जमात
पटना। बिहार में छठवें चरण की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम लोकसभा सीट से शिवेश राम के लिए आयोजित एक सभा को पीएम मोदी ने संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को विपक्ष के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे और हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते दिखेंगे। विपक्ष की पूरी राजनीति डरो और डराओ की नीति है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं बिहार के लोगों को यह गारंटी देने आया हूँ कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेजा जाएगा। जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के राज में नक्सलियों ने सभी को डराकर रखा था. लेकिन आज नक्सलियों की पुरजोर तरीके से सफाई चल रही है. उन्होंने कहा न्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले धमकी देते थे कि बड़े भ्रष्टाचारियों पर हाथ डालो तो मोदी की कुर्सी हिला देंगे, लेकिन मोदी डरता नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले बिहार और बिहारियों के अपमान के खिलाफ आवाज तक नहीं उठाते. उन्होंने कहा कि लालटेन लेकर जो मुजरा करने वाली जमात है ये बिहारियों का अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही है. कांग्रेस के खिलाफ़ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है. RJD में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए।
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिन प्रतिदिन प्रधानमंत्री की भाषा में गिरावट हो रही है। उनके समर्थकों को भी उनकी भाषा पसंद नहीं आ रही। तेजस्वी ने कहा कि आप 13 साल से गुजरात के मुख्यमंत्री थे, आपको पता नहीं था कि वहां पर 25 मुस्लिम जातियों को आरक्षण मिल रहा था। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री की धमनी में ही आरक्षण का विरोध है। प्रधानमंत्री को संविधान का बेसिक ज्ञान नहीं है। तमाम पोखर सूख गए हैं जब कीचड़ ही नहीं है, तो फिर कमल कैसे खिलेगा?
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply