भारत माता के जयकारों के साथ राजनाथ व अन्य ने किया नामांकन
लखनऊ।
लखनऊ। लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रविवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। श्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी मौजूद रहे। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह नज़र आ रहा था। नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक हाथ में कमल और दूसरे हाथ में माइक लिए कमान संभाली। जय श्रीराम, जय श्रीराम, वंदे मातरम, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए उन्होंने जनसमुदाय की आवाज को जोड़ते हुए कहा एक बार फिर मोदी सरकार। उधर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रथ यात्रा पर सवार होते हुए जुलूस में शामिल सभी संगठन और संस्थाओं का धन्यवाद भी करते रहे। योगी आदित्यनाथ स्वागत करने वाले लोगों का धन्यवाद देते हुए भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं और यूपी के मंत्रियों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह व बड़ी संख्या में भाजपा व आरएलडी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे।
मोदी की राह पर चले राजनाथ, रोड शो का वीडियो वायरल
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रोड शो किया। इस रोड शो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रोड शो के दौरान एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया गया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के भी कई कार्यक्रमों में और रोड शो में एंबुलेंस और जरूरतमंदों को रास्ता दिया जा चुका है। राजनाथ सिंह के रोड शो में सोमवार को कई दिग्गज चेहरे नजर आए।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने भी किया नामांकन
मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी मौजूद रहे। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह नज़र आ रहा था। नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक हाथ में कमल और दूसरे हाथ में माइक लिए कमान संभाली। जय श्रीराम, जय श्रीराम, वंदे मातरम, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए उन्होंने जनसमुदाय की आवाज को जोड़ते हुए कहा एक बार फिर मोदी सरकार। उधर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रथ यात्रा पर सवार होते हुए जुलूस में शामिल सभी संगठन और संस्थाओं का धन्यवाद भी करते रहे। योगी आदित्यनाथ स्वागत करने वाले लोगों का धन्यवाद देते हुए भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं और यूपी के मंत्रियों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह व बड़ी संख्या में आरएलडी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नामांकन किया। दोनों नेताओं का सौ से अधिक स्थानों से होकर दो किमी लंबा रोड शो निकाला गया।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply