ताज़ा खबरें Article
लखनऊ में ख़ानदान-ए-इज्तिहाद मौलाना कल्बे जवाद नक़वी और ख़तीब-ए-अकबर मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर के परिजनों में विवाद गहराया
On 16/10/2023 by TNC Network
शिया कॉलेज नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और ईमाम बाड़ा गुफ़रान में क़ब्र बेचे जाने के आरोप से शुरू हुई लड़ाई अब आई जूतम पैज़ार तक
TNC Exclusive
लखनऊ – राजधानी में मौलवियों का झगड़ा सड़क पर है, और नौबत जूतम पैज़ार की है, सोशल मीडिया के ज़रिए ख़ानदान-ए-इज्तिहाद मौलाना कल्बे जवाद नक़वी के परिवार और ख़तीब-ए-अकबर मरहूम मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर के परिजनों के बीच तलवारें खिंचीं हुई है। दोनों एक दूसरे पर कीचड़ उछाल उछाल बात अब महिलाओं की आबरू तक की गई है, जिस के बाद मुक़दमे दर्ज होना शुरू हो गया है, दोनों परिवारों का झगड़ा शिया कॉलेज में नियुक्तियों और ईमाम बाड़ा गुफ़रान मॉब में क़ब्र बेचे जाने के आरोपों के साथ शुरू हुआ है।
लखनऊ के दो प्रतिष्ठित मौलवी घरानों ख़ानदान-ए-इज्तिहाद मौलाना कल्बे जवाद नक़वी और ख़तीब-ए-अकबर मौलाना मरहूम मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर के बीच बवाल बढ़ता जा रहा है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म facebook, X और Instagram पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। दोनों घरानों के बीच विवाद की शुरुआत एक दूसरे पर भ्रष्टाचार से हुई थी, ईमाम ए जुमा लखनऊ मौलाना कल्बे जवाद नक़वी शिया कॉलेज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मैनेजमेंट पर हमलावर हैं, शहर में होने वाली बड़ी और क़दीमी मजलिसों में मेम्बर से मौलाना ने शिया कॉलेज में नियुक्तियों के नाम पर 50 से 60 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते रहे हैं। मौलाना का आरोप है, की मरहूम मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर के परिवार के लोग इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मौलाना कल्बे जवाद के आरोपों के जवाब में मौलाना यासूब अब्बास और उन के भाई शिया कॉलेज में प्रोफ़ेसर मिर्ज़ा मोहम्मद अबू तैय्यब ने भी पलटवार शुरू कर दिया है, सोशल मीडिया के ज़रिए मिर्ज़ा परिवार ने न सिर्फ़ मौलाना कल्बे जवाद पर जवाबी हमला बोला बल्कि बात घर की महिलाओं की इज़्ज़त तक उछाली जाने लगी। ईमाम बाड़ा गुफ़रान मॉब में 5 लाख और ठाकुरगंज स्थित एक ईमाम बाड़ा में 1 लाख की क़ब्र बेचे जाने का आरोप लगाया, जिस के बाद मौलाना कल्बे जवाद के परिजन की तरफ़ से शिया कॉलेज में प्रोफ़ेसर मिर्ज़ा मोहम्मद अबू तैय्यब के ख़िलाफ़ चौक कोतवाली में मुक़दमा दर्ज करा दिया था, इस के जवाब में मिर्ज़ा मोहम्मद अबू तैय्यब की तहरीर पर मौलाना कल्बे जवाद नक़वी व उन के परिजनों के ख़िलाफ़ चौक कोतवाली में मुक़दमा दर्ज कराया गया है। दोनों तरफ़ से मुक़दमा दर्ज होने के बाद दोनों ही तरफ़ से तलवारें खिंची हुईं हैं।
इस बीच मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को एक बर्थडे पार्टी का इनविटेशन देने पहुँचे लोगों के साथ मारपीट की गई है, इस मामले में भी चौक कोतवाली में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply