भाजपा प्रत्याशी द्वारा वोटरों के पहचान पत्र चेक करने पर हंगामा, केस दर्ज
हैदराबाद। हैदराबाद से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी माधवी लता विवादों में घिर गई हैं। माधवी लता ने आज आजमपुर के मतदान केंद्र का दौरा किया।इस दौरान मतदान केंद्र पर कुछ मुस्लिम महिलाओं को देख कर वो आगे बढ़ीं और उनका पहचान पत्र चेक करने लगीं। उन्होंने कुछ मतदाताओं से वोटर आईडी लेकर चेहरा मिलाया,। इस घटना का वीडिओ किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गईं और उन पर कार्रवाई की मांग करने लगीं। इस घटना के बाद माधवी लता पर आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।
आई डी चेक लरने को माधवी लता ने ठहराया जायज़
माधवी लता ने कहा- मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया है। अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां वरिष्ठ नागरिक मतदाता तो आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply