लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर मतदान कल, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस चरण के साथ ही 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चरण में बिहार में 8, हरियाणा में 10, जम्मू और कश्मीर में 1, झारखंड में 4, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 7, ओडिशा में 6, उत्तर प्रदेश में 14 और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर मतदान होना है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी में तीसरे चरण में स्थगित मतदान भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान होगा।
8 राज्यों एवं 1 केंद्र शासित प्रदेश की इन सीटों पर कल होगा चुनाव
- बिहार: वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान, महाराजगंज
- उत्तर प्रदेश- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही।
- दिल्ली- चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली
- हरियाणा- अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद
- पश्चिम बंगाल- तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर
- जम्मू और कश्मीर- अनंतनाग-राजौरी
- ओडिशा- भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक, संबलपुर
- झारखंड- गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
इन प्रमुख दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में अनंतनाग-राजौरी से एकीकृत जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री करनाल से मनोहर लाल खट्टर, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पुरी से संबित पात्रा शामिल हैं। प्रमुख उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले 10 वर्षों तक काँग्रेस की ओर से निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद वह पिछले दो चुनाव भाजपा से हार गए। भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply