ताज़ा खबरें Article
महिला सुरक्षा में सेंध लगाने की हिमाक़त की तो कार्रवाई बनेगी नज़ीर – CM UP
On 14/10/2023 by TNC Network
बदमाशों ने महिला सुरक्षा में सेंध लगाने की हिमाक़त की तो कार्रवाई बनेगी नज़ीर – CM UP
महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन काम करने वाले होंगे सम्मानित
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत कल से हो रही है, लखनऊ में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ महिल सशक्तिकरण रैली को रवाना किया, इस रैली के ज़रिये प्रदेश भर जागरूकता अभियान चलेगा। इस मौक़े पर सीएम ने दावा किया की महलिआ सम्बन्धी अपराधों को नियन्त्रित करने और अपराधियों को दण्डित करने के मामले में प्रदेश अव्वल है,
प्रदेश भर में एक साथ महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही, इसके सभी ज़िलों में प्रोग्राम होंगें, जिस में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े हुए क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमन्त्री आवास आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा की मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में लोक प्रिय हुआ है, इसी लिए भारत सरकार ने भी महिला सुरक्षा के लिए चलने वाले अभियान का नाम मिशन शक्ति रखा है, सीएम ने कहा की अपराधी महिला सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उससे सख़्ती निपटा जाएगा। प्रोग्राम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार, स्पेशल डी0जी0 प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन नीरा रावत, निदेशक सूचना शिशिर समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अफ़सर मौजूद थे।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply