शासन-प्रशासन Article
यूपी कैबिनेट ने डाक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ा कर 65 वर्ष की
On 10/10/2023 by TNC Network
यूपी कैबिनेट ने डाक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ा कर 65 वर्ष की
सड़क दुर्घटना में डेथ होने पर पाँच लाख का मुआवज़ा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को मन्ज़ूरी दे दी है, लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में डाकटरों की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष से बढ़ा कर 65 वर्ष कर दी गई है, कैबिनेट मीटिंग के बाद नगर विकास मंत्री ए के शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कैबिनेट में लिए गए फ़ैसलों की जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने आज कई अहम फ़ैसले लिए है, लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में 19 शहरों में पीएम ई बस सेवा शुरू करने का फ़ैसला लिया गया है, सड़क दुर्घटना में डेथ होने पर पाँच लाख का मुआवज़ा, शहरी इलाकों में सड़क निर्माण से जुड़े सीएम ग्रिड योजना को भी मन्ज़ूरी मिल गई है, कैबिनेट ने एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने का फ़ैसला लिया है, कैबिनेट ने एक अहम् फ़ैसला लेते हुए पावर ऑफ अटॉर्नी के ज़रिये ख़रीद फ़रोख़्त पर रोक लगा दी है, ऐसे में अब बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर पावर आफ अटॉर्नी के ज़रिये खरीद फरोख्त नहीं कर सकेंगें, इस फैसले के ब्लड रिलेशन के अलावा अन्य के पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी करने पर स्टाम्प ड्यूटी देनी होगी।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | |



Leave a Reply