🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

अमेठी से चुनाव न लड़ने के सवाल पर प्रियंका बोलीं-कोई संचालन भी तो करेगा

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 3 May 2024, 3:17 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 3
अमेठी से चुनाव न लड़ने के सवाल पर प्रियंका बोलीं-कोई संचालन भी तो करेगा

अमेठी। प्रियंका गांधी ने अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन जुलूस में भाग लिया। इस दौरान राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने नामांकन जुलूस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने पहली बार चुनाव न लड़ने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका ने अमेठी से केएल शर्मा की जीत का भरोसा जताया। इस दौरान प्रियंका केएल शर्मा के नामांकन रथ पर सवार हुईं। नामांकन रथ से उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि अमेठी में अब सच की राजनीति होगी। इसके जरिए उन्होंने एक प्रकार से भारतीय जनता पार्टी सांसद स्मृति ईरानी पर करारा हमला बोला। साथ ही, उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पहली बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी न मिलने पर चुप्पी तोड़ी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर कोई चुनाव नहीं लड़ सकता है। कोई चुनाव का संचालन करने वाला भी तो होना चाहिए। इसके जरिए उन्होंने पार्टी में अपनी रणनीतिकार वाली भूमिका का खुलासा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेठी से केएल शर्मा नहीं, मैं उम्मीदवार हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर प्रचार करने आऊंगी।
केएल शर्मा के नामांकन में भाग लेने अमेठी पहुंचीं प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की हर जानकारी है। वह इलाके में काफी सक्रिय रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे हैं। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। प्रियंका ने कहा कि आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी के नाम की चर्चा उम्मीदवार के तौर पर चल रही थी। दावा किया जा रहा था कि प्रियंका रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, प्रियंका फिर चुनावी मैदान से बाहर दिख रही हैं।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।