खेल और खिलाड़ी Article
आखिरी टी-20 मैच आठ विकेट से जीता वेस्टइंडीज, भारत ने गंवाई सीरीज़
On 14/08/2023 by TNC Network
TNC Sports Reporter: आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ 3-2 से जीत ली। वेस्टइंडीज की जीत में गेंदबाज अकील हुसैन और बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अकील ने जहां शुरुआती दो विकेट लेकर भारत को संभलने का मौका नहीं दिया वहीं किंग ने 55 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की पारी से अपनी टीम की जीत पक्की की।
भारत का टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ जब दोनों ओपनर यशस्वी और गिल जल्द आउट होकर 17 के स्कोर पर पवैलियन लौट गए। तीसरे विकेट के लिए सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन 66 के स्कोर पर तिलक वर्मा भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 61 रन सूर्य कुमार यादव ने बनाए। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल सका। निर्धारित 20 ओवर में भारत नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सका। रोमारियो शेफर्ड ने सबसे अधिक चार विकेट 31 रन देकर लिए। दो विकेट जेसन होल्डर ने लिए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 12 के स्कोर पर केल मायर्स पवैलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन की तेज भागीदारी की। निकोलस पूरन 47 के स्कोर पर तिलक वर्मा का शिकार बने। इसके बाद शाई होप और ब्रैंडन ने वेस्टइंडीज को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और जीत दिलाकर ही वापस लौटे। दोनों के बीच 52 रन की नाबाद साझेदारी रही। वेस्टइंडीज के लिए यह जीत वनडे विश्वकप से बाहर होने के बाद सांत्वना का काम करेगी।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply