🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
खेल और ​खिलाड़ी

आ​खिरी टी-20 मैच आठ विकेट से जीता वेस्टइंडीज, भारत ने गंवाई सीरीज़

✍️ TNC Network 📅 14 Aug 2023, 4:11 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 3
आ​खिरी टी-20 मैच आठ विकेट से जीता वेस्टइंडीज, भारत ने गंवाई सीरीज़

TNC Sports Reporter:  आ​खिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ 3-2 से जीत ली। वेस्टइंडीज की जीत में गेंदबाज अकील हुसैन और बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अकील ने जहां शुरुआती दो विकेट लेकर भारत को संभलने का मौका नहीं दिया वहीं किंग ने 55 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की पारी से अपनी टीम की जीत पक्की की।

भारत का टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ जब दोनों ओपनर यशस्वी और गिल जल्द आउट होकर 17 के स्कोर पर पवैलियन लौट गए। तीसरे विकेट के लिए सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ने हाथ खोलने की को​शिश की लेकिन 66 के स्कोर पर तिलक वर्मा भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 61 रन सूर्य कुमार यादव ने बनाए। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल सका। निर्धारित 20 ओवर में भारत नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सका। रोमारियो शेफर्ड ने सबसे अ​धिक चार विकेट 31 रन देकर लिए। दो विकेट जेसन होल्डर ने लिए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 12 के स्कोर पर केल मायर्स पवैलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन की तेज भागीदारी की। निकोलस पूरन 47 के स्कोर पर तिलक वर्मा का ​शिकार बने। इसके बाद शाई होप और ब्रैंडन ने वेस्टइंडीज को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और जीत दिलाकर ही वापस लौटे। दोनों के बीच 52 रन की नाबाद साझेदारी रही। वेस्टइंडीज के लिए यह जीत वनडे विश्वकप से बाहर होने के बाद सांत्वना का काम करेगी।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।