🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : स्कूल में मोबाइल ले जाने पर लगा प्रतिबंध

✍️ TNC Network 📅 11 Aug 2023, 12:28 AM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : स्कूल में मोबाइल ले जाने पर लगा प्रतिबंध

TNC Reporter, New Delhi: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए केजरीवाल सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि ज्यादा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से तनाव होता है, इसका पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।

मोबाइल के इस्तेमाल से हो सकते हैं गंभीर परिणाम

शिक्षकों को पढ़ाने के दौरान फोन का उपयोग करने से परहेज करने को कहा गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मोबाइल फोन आज के जीवन में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले गैजेट में से एक है, चाहे वे छात्र हों, शिक्षक हों, पेशेवर हों या कोई और। इसलिए, हमारे लिए तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता पर विचार करना जरूरी है, इसके पॉजिटिव और निगेटिव दोनों नतीजे हो सकते हैं। स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से अवसाद, चिंता, सोशल आइसोलेशन, हाइपर एक्टिविटी, हाइपर टेंशन, नींद की कमी और कमजोर दृष्टि जैसे परिणाम हो सकते हैं।

देखें एडवाइजरी

सीखने की प्रक्रिया में नकारात्मक प्रभाव पैदा करता है मोबाइल

मोबाइल फोन सीखने की प्रक्रिया में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है और एकेडमिक प्रदर्शन, लाइफ सटिसफैक्शन, फेस-टू-फेस बातचीत की क्वालिटी, संबंध और घनिष्ठता पर निगेटिव असर डाल सकता है। इसके अलावा, उत्पीड़न की घटनाएं, गलत तस्वीरें खींचना, रिकॉर्डिंग करना या अनुचित कंटेट अपलोड करना भी संभावित रूप से नकारात्मक हैं जो सामाजिक ताने-बाने के साथ-साथ बच्चे के भविष्य के लिए नुकसानदे हैं।
एडवाइजरी में कहा कि इसलिए स्कूल परिसरों में मोबाइल फोन के उपयोग को निश्चित रूप से रेगुलेट करने की की जरूरत है और इसलिए सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूलों के प्रमुखों को अपने परिसर में मोबाइल फोन के कम से कम इस्तेमाल पर आम सहमति बनाने की जरूरत है। ताकि क्लास में अधिक सीखा जा सके जो छात्रों के लिए बेहतर स्कूल का माहौल पैदा कर सके।

…तो स्कूलों के लॉकर में जमा होंगे फोन

अभिभावकों से अपील की गई है कि वो ये सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे स्कूल परिसर में मोबाइल लेकर न आएं. अगर छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर पहुंचते हैं तो लॉकर या दूसरी व्यवस्था होनी चाहिए, जहां उसे जमा किया जा सकते और स्कूल छोड़ने के समय बच्चे को वापस लौटाया जा सके. क्लासरूम में मोबाइल फोन ले जाना सख्ती से मना होना चाहिए. वहीं, शिक्षकों और दूसरे कर्मचारियों को शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान क्लासरूम, प्लेग्राउंड, लैब और लाइब्रेरी में मोबाइल के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।