TNC Reporter: उत्तर प्रदेश कॉडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र ने डीबार कर दिया है। यह अफसर हैं 1994 बैच के एडीजी रैँक के अफसर एंटनी देव कुमार, 2003 बैच के आईजी रैंक के अफसर मोदक राजेश कुमार राव और 2014 बैच की एसपी रैंक की अफसर मीनाक्षी कात्यान। इन अफसरों को केंद्र में तैनाती मिलने के बाद भी जॉइन न करने के कारण डीबार किया गया है। एंटनी देव कुमार जो यूपी एसएसएफ में बतौर एडीजी तैनात हैं, उनकी तैनाती चार माह पूर्व बीएसएफ में हुई थी। लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया। इसी तरह मोदक राजेश एस की तैनती सीआईएसएफ में हुई थी। वह मौजूदा समय में सीबीसीआईडी में आईजी के पद पर तैनात हैं। इसी तरह भदोही जिले की एसपी मीनाक्षी कात्यायन की तैनाती बीपीआरडी में हुई थी। इन अधिकारियों में से किसी ने भी जॉइन नहीं किया। अब पांच साल के लिए इन अधिकारियों को डीबार कर दिया गया है।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply