🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
अपराधनामा

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को इंस्टाग्राम के ज़रिए मिली जान से मारने की धमकी

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 19 Aug 2024, 2:58 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 8
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को इंस्टाग्राम के ज़रिए मिली जान से मारने की धमकी

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की बलात्कार पीड़िता प्रशिक्षु डाक्टर की फोटो शेयर करने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोलकाता से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि तलतला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि इंस्टाग्राम यूजरनेम ‘कीर्तिसोशल’ वाले शख्स ने आरजी कर अस्पताल में हुई घटना से संबंधित तीन स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें पीड़िता की फोटो और पहचान का खुलासा किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ” आरोपी शख्स ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दो स्टोरी शेयर कीं, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ में सुश्री बनर्जी को जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। वे बहुत ही भड़काऊ किस्म की थीं और सामाजिक अशांति पैदा कर सकती थीं। वो स्टोरी समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे सकती थीं।” पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।