मज़दूर दिवस पर सीवर में उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत
लखनऊ । वज़ीरगंज थाना क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक के सामने मज़दूर दिवस के दिन सफाई के लिये सीवर में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी । सूचना मिलने पर पुलिस, जलकल और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। 1 घंटे से अधिक समय तक सफाई कर्मचारी सीवर में ही फंसे रहे। दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। एक कर्मचारी को बलरामपुर अस्पताल और दूसरे को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन अरुण के मुताबिक एक मजदूर को मृत हालत में लाया गया था। उसकी उम्र करीब 50 साल थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि उक्त सीवर सफाई का कार्य के के स्पन इंडिया द्वारा साइट इंचार्ज कैलाश दीक्षित की देखरेख में कराया जा रहा था ।
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने घटनास्थल का दौरा किया
घटना के बाद देर रात समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने घटनास्थल का दौरा किया व सम्बंधित कम्पनी व लापरवाह इंजीनियरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया । एसीपी चौक राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की FIR दर्ज कर ली गयी है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है । इस मामले में कम्पनी व विभाग के इंजीनियरो व मौके पर मौजूद मज़दूरों से पूछताछ की गयी है। दोषियों को बख्शा नही जाएगा ।
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||



Leave a Reply