🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

मज़दूर दिवस पर सीवर में उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 1 May 2024, 6:33 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
मज़दूर दिवस पर सीवर में उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत

लखनऊ । वज़ीरगंज थाना क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक के सामने मज़दूर दिवस के दिन सफाई के लिये सीवर में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी । सूचना मिलने पर पुलिस, जलकल और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। 1 घंटे से अधिक समय तक सफाई कर्मचारी सीवर में ही फंसे रहे। दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। एक कर्मचारी को बलरामपुर अस्पताल और दूसरे को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन अरुण के मुताबिक एक मजदूर को मृत हालत में लाया गया था। उसकी उम्र करीब 50 साल थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि उक्त सीवर सफाई का कार्य के के स्पन इंडिया द्वारा साइट इंचार्ज  कैलाश दीक्षित की देखरेख में कराया जा रहा था ।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने घटनास्थल का दौरा किया

घटना के बाद देर रात समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने घटनास्थल का दौरा किया व सम्बंधित कम्पनी व लापरवाह इंजीनियरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया । एसीपी चौक राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की FIR दर्ज कर ली गयी है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है । इस मामले में कम्पनी व विभाग के इंजीनियरो व मौके पर मौजूद मज़दूरों से पूछताछ की गयी है। दोषियों को बख्शा नही जाएगा ।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।