🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

कुवैत की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 40 भारतीयों की मौत

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 12 Jun 2024, 5:34 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
कुवैत की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 40 भारतीयों की मौत

दुबई। कुवैत के मंगाफ शहर में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में आज भीषण आग लग गई। इस हादसे में 40 भारतीयों की मौत की खबर है, जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं। मरने वालों में 5 लोग केरल के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत के रसोईघर में लगी। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वो मलयालयी बिजनेसमैन केजी अब्राहम के NBTC ग्रुप की है। मारे गए लोग इसी कंपनी में काम करते थे। बिल्डिंग में करीब 160 लोग रहते हैं। कुवैत की कुल जनसंख्या में 21% (10 लाख) भारतीय हैं।

‘कुवैत टाइम्स’ की खबर के अनुसार, हादसा भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर के किचन में लगी आग तेजी से 6 मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। ऐसे में लोग अंदर फंस गए। बिल्डिंग में ज्यादातर प्रवासी मजदूर रहते हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग अवैध तरीके से भी रह रहे थे।

भारतीय राजदूत ने घायलों से की मुलाकात

इस बीच भारतीय राजदूत आदर्श स्वाइका भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घायलों से मुलाकात की है। भारतीय दूतावास घायलों के लिए हर संभव मदद कर रहा है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “आज भारतीय श्रमिकों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 जारी किया है। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें। दूतावास हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।”

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।