🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर साँय तीन बजे तक 44.13 फीसदी मतदान

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 26 Apr 2024, 4:24 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 6
यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर साँय तीन  बजे तक 44.13 फीसदी मतदान

लखनऊ। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी हैं। पश्चिमी यूपी की इन आठ सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान किया। एक्‍स पर तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा हम दोनों ने मथुरा में किया मतदान। आप भी जरूर करें! इस बीच सूचना मिली कि अलीगढ़ की विधानसभा 75 कोल और जल्लुपुर सेहौर में बूथ संख्या 313 पर भी ईवीएम खराब है।

सबसे अधिक मतदान अमरोहा लोकसभा सीट पर देखने को मिल रहा है। यहाँ साँय 3 बजे तक 51.44 प्रतिशत मतदान की खबरें हैं।जबकि सबसे काम मतदान मथुरा संसदीय क्षेत्र में हो रहा है। यहाँ साँय 3 बजे तक 39.45 प्रतिशत मतदान की खबरें हैं। इसी प्रकार साँय 3 बजे तक मेरठ मे 47.52 प्रतिशत, गाज़ियाबाद में 41.13 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 44.08 प्रतिशत मतदान के समाचार हैं।  बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र में तीन  बजे तक 44.54 प्रतिशत मतदान हुआ । लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को न कराए जाने से नाराज गांव सुलैला, मदनगढ़, नंगला विधि, बाढ़ा व उगैरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मथुरा में भी गोवर्धन के बंडपुरा गांव में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान। अभी तक वहाँ मतदान शुरू नहीं हुआ। गांव में 629 मतदाता हैं। वहीं अलीगढ़ के चंपा अग्रवाल इंटर कालेज में नवाज के बाद मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल।अलीगढ़ में साँय 3 बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान के समाचार हैं। बागपत में कई मतदेय स्थल पर ईवीएम खराब मिले, एक मजरा के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। बागपत में लोकसभा चुनाव का मतदान तीन बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से 42.92 प्रतिशत हुआ। सुबह के समय कई मतदेय स्थल पर ईवीएम खराब होने से दिक्कत हुई। ग्राम मुजफ्फरपुर कमाला के मजारा इब्राहिम गांवड़ी के लोगों ने विकास कार्य न होने से चुनाव का बहिष्कार किया। उनकी मांग है कि जब तक मजरा को ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक चुनाव का बहिष्कार रहेगा। बड़ौत बीडीओ ज्योति बाला के समझाने के बाद भी लोग वोट डालने के लिए तैयार नहीं हुए। मेरठ में मुस्लिम वर्ग ने भी परिवार के साथ मतदान किया। जबकि अलीगढ़: जवां के लहटोई और भभदेसी गांव के मतदान केंद्रों पर में दोपहर के समय सन्नाटा रहा। भदेसी‌ में दो बूथ हैं जहां अब तक 1231 में से 507 व दूसरे बूथ पर 1281 में से‌ 460 वोट पड़े हैं। मेरठ में सरूरपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव छुर में खाली पड़ा रहा बूथ।

मेरठ में वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायतें
मेरठ में वोट कटने की शिकायत सबसे अधिक रही। साकेत में मधु मित्तल के परिवार की पांच वोट नहीं थी तो वहीं गंगा नगर के विनीत कुमार के घर की दो वोट कट गई। विक्टोरिया पार्क से कमलेश सिंह ने शिकायत की यहां बूथ पर पानी नहीं है और अंदर अंधेरा भी है। सदर बाजार में जैन धर्मशाला में वोट डालने गए एक मतदाता ने शिकायत की कि यहां बुजुर्गों के लिए रैंप नहीं है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।