युवा बेरोजगारों को 8500 मानदेय , 4 जून को किसानों के कर्जे माफ – राहुल गांधी
रायबरेली। रायबरेली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक मंच पर दिखे. दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में राहुल गांधी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे. अमेठी में आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं । केंद्र से भाजपा सरकार की विदाई होने जा रही है । 4 जून को किसानों के कर्जे माफ हो जाएंगे । ग्रैजूएट को पहली नौकरी पक्की करने का अधिकार देंगे। हर महीने 8500 मानदेय के तौर पर युवाओं को दिए जाएंगे ।
अमेठी की सभा मे आज राहुल गांधी ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया । राहुल ने कहा कि 4 जून को देश के सबसे ग़रीब परिवारों की लिस्ट बनेगी, और उनके अकाउंट में 1 लाख रु ट्रांसफर होंगे. हम हर साल करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे ।
ये पैसा तबतक दिया जाता रहेगा जब तक ये ग़रीबी रेखा के ऊपर नहीं आ जाते । राहुल ने कहा कि हमने यूपी ए के समय किसानों का कर्ज माफ किया था । आगामी 4 जून को हम किसानों का कर्जा माफ करने जा रहे । हम MSP लागू करने जा रहे हैं। मनरेगा का मानदेय भी 250 की जगह 400 रु करने जा रहे हैं । 30 लाख नौकरी खाली पड़ी है 15 अगस्त से भर्तियाँ शुरू हो जाएगी
You may also like
Related
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 |
| 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 |
| 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 |
| 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 |
| 29 | 30 | 31 | ||||


Leave a Reply