🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

युवा बेरोजगारों को 8500 मानदेय , 4 जून को किसानों के कर्जे माफ – राहुल गांधी

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 17 May 2024, 7:25 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
युवा बेरोजगारों को 8500 मानदेय , 4 जून को किसानों के कर्जे माफ – राहुल गांधी

रायबरेली। रायबरेली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक मंच पर दिखे. दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में राहुल गांधी रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.  अमेठी में आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं । केंद्र से भाजपा सरकार की विदाई होने जा रही है । 4 जून को किसानों के कर्जे माफ हो जाएंगे । ग्रैजूएट को पहली नौकरी पक्की करने का अधिकार देंगे। हर महीने 8500 मानदेय के तौर पर युवाओं को दिए जाएंगे ।
अमेठी की सभा मे आज राहुल गांधी ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया । राहुल ने कहा कि 4 जून को देश के सबसे ग़रीब परिवारों की लिस्ट बनेगी, और उनके अकाउंट में 1 लाख रु ट्रांसफर होंगे. हम हर साल करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे ।
ये पैसा तबतक दिया जाता रहेगा जब तक ये ग़रीबी रेखा के ऊपर नहीं आ जाते । राहुल ने कहा कि हमने यूपी ए के समय किसानों का कर्ज माफ किया था । आगामी 4 जून को हम किसानों का कर्जा माफ करने जा रहे । हम MSP लागू करने जा रहे हैं। मनरेगा का मानदेय भी 250 की जगह 400 रु करने जा रहे हैं । 30 लाख नौकरी खाली पड़ी है 15 अगस्त से भर्तियाँ शुरू हो जाएगी

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।