🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने से 20 की मौत

✍️ TNC Network 📅 14 Aug 2023, 2:35 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने से 20 की मौत
TNC​ Reporter: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग हताहत हैं। हिमाचल की राजधानी ​शिमला के समर हिल इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक मंदिर आ गया। मंदिर की चपेट में आकर कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में 30 से 32 लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मलबे से पांच शव निकाले गए हैं। इसमें और भी लोगों के फंसे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। भूस्ख्लन और बारिश के चलते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उधर, हिमाचल के ही सोलन में बादल फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरी घटना की जानकारी अ​धिकारियों से ली है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।