🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
राजनीति

राजस्थान में भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में वसुंधरा को जगह नहीं

✍️ TNC Network 📅 17 Aug 2023, 5:44 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
राजस्थान में भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में वसुंधरा को जगह नहीं
TNC Reporter: राजस्थान में भाजपा की मुख्य धुरी वसुंधरा राजे सिंधिया को भाजपा ने गुरुवार को घोषित चुनाव प्रबंधन समिति और प्रदेश संकल्प समिति में जगह नहीं दी है।

यहां देखें दोनों समितियां

इस सूची को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई इसे वसुंधरा के कैरियर से जोड़ कर देख रहा है तो कोई इसे वसुंधरा के कद के मुताबिक पद न होने की बात कर रहा है। असलियत क्या है यह भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही बता सकता है। लेकिन इतना तय है कि दिसंबर में होने वाले चुनाव में भाजपा केवल वसुंधरा राजे के भरोसे नहीं रहेगी। बल्कि यह भी संभव है कि भाजपा अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी बिना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए ही चुनाव लड़े। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा लाभ राजस्थान में कांग्रेस को मिल सकता है। गुजरात में मौजूदा समय में कांग्रेस की सरकार है। वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ दिन पहले ही भाजपा में सब कुछ ठीक न चलने की बात कह चुके हैं। ऐसे में वसुंधरा अगर राजस्थान चुनाव से हटती हैं तो इसका सीधा लाभ अशोक गहलोत को मिल सकता है और अपनी सरकार राजस्थान में रिपीट करने की पूरी कोशिश करेंगे।

बहरहाल, भाजपा ने जो दो समितियां घोषित की हैं उसमें प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को बनाया है जबकि दूसरी समिति प्रदेश संकल्प पत्र समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को संयोजक बनाया गया है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।