🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
राजनीति

विधान सभा चुनाव, भाजपा उम्मीदवारों का एलान, MP की चौथी लिस्ट में शिवराज को बुधनी से टिकट, राजस्थान की लिस्ट से वसुंधरा का नाम गायब

✍️ TNC Network 📅 9 Oct 2023, 4:57 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
विधान सभा चुनाव, भाजपा उम्मीदवारों का एलान, MP की चौथी लिस्ट में शिवराज को बुधनी से टिकट, राजस्थान की लिस्ट से वसुंधरा का नाम गायब
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश वाला दांव, छत्तीसगढ़ से दो रिटायर्ड आईएएस भी मैदान में
दिल्ली – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में विधान सभा चुनाव के एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, मध्य प्रदेश की जारी चौथी लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान का नाम भी है, लेकिन राजस्थान की लिस्ट से वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम गायब है। मध्य प्रदेश की तर्ज़ पर ही भाजपा ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी सांसदों को भी चुनावी समर में उत्तर दिया है।
पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, मध्य प्रदेश की चौथी लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गृह मन्त्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से भाजपा उम्मीदवार होंगें, इसी तरह गोविंदपुर से कृष्णा गौर को चुनावी मैदान में उतारा गया है
भाजपा ने राजस्थान की झोंटवाड़ा सीट से लोक सभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाया है, इसी तरह लोक सभा सांसद दिया कुमारी को विद्यानगर से चुनावी मैदान में उतारा गया है, इस लिस्ट की ख़ास बात ये है, की इस लिस्ट में भी वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम नही है।
छत्तीसगढ़ से भी भाजपा ने तीन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है, रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत, गोमती साय को पत्थलगाँव और अरुण राव को सोमली से उम्मीदवार बनाया गया है, इस लिस्ट में दो रिटायर्ड आईएएस अफ़सर ओ पी चौधरी को रायगढ़ और नीलकंठ टेकाम को केशकाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।