🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
खेल और ​खिलाड़ी

आईसीसी विश्वकप 2023 में आस्ट्रेलिया को मिली पहली जीत

✍️ TNC Network 📅 17 Oct 2023, 12:55 AM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
आईसीसी विश्वकप 2023 में आस्ट्रेलिया को मिली पहली जीत
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में खेले गए विश्वकप मैच में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पांच विकेटों से हरा दिया। टास जीत कर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों निसांका और कुसल परेरा ने श्रीलंका को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की पार्टन​र्शिप की। निसांका ने 61 और परेरा ने 78 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होते ही श्रीलंका की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। श्रीलंका की पूरी टीम 209 रनों पर सिमट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्हाेंने 8 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर मधुशंका का ​शिकार बने और एलबीडब्ल्यू आउट हुए। स्टीव ​स्थित लगातार दूसरे मैच में असफल रहे। उन्हें भी मधुशंका ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। मिशेल मार्श और लबुशने ने पारी आस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ने 57 रनों की साझेदारी की। मिशेल ने 52 रन बनाए। मिशेल के आउट होने के बाद आए ए​​ग्निस ने तेज पारी खेलते हुए 58 रन बनाए। इसके लबुशने ने 40 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल 31 और स्टाएनिस 20 अपनी टीम को जिता कर ही वापस लौटे। श्रीलंका की ओर से मधुशंका ने तीन विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी को समेटने में अहम किरदार निभाने वाले एडम जंपा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया 10 वें से 8वें नंबर पर पहुंच गया। श्रीलंका 9वें और नीदरलैंड 10वें नंबर पर है। पहले नंबर पर भारत और दूसरे पर न्यूजीलैंड है। द​क्षिण अफ्रीका तीसरे और पाकिस्तान चौथे नंबर पर है।

अपने ​खिलाफ फैसले को लेकर निराश दिखे वार्नर

आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर तेज खेल रहे थे और उन्होंने पहले ओवर में ही छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। लेकिन चौथे ओवर की पहली ही गेंद वार्नर के पैड पर लगी। मधुशंका की अपील पर अंपायर जेएस विल्सन ने अपनी उंगली उठा दी। वार्नर ने अंपायर के फैसले के ​खिलाफ डीआरएस लिया। रिप्ले में गेंद वार्नर के लेग स्टंप को छूती हुई निकल रही थी। थर्ड अंपायर ने इसे अंपायर कॉल दे दिया। क्योंकि अंपायर ने वार्नर को आउट दिया था, उस लिए वे आउट दिए गए। फैसले को लेकर वार्नर ने जमीन पर अपना बल्ला पटक कर नाराजगी जाहिर की।

TNC Network

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।