🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा कल करेंगे नामांकन

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 30 Apr 2024, 2:47 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा कल करेंगे नामांकन

लखनऊ। इंडिया गठबंधन के लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा एक मई यानि बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनका नामांकन दाखिल करने के लिए कल जुलूस समाजवादी पार्टी के मुख्यालय से निकलेगा। ये शहर के निश्चित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इसको लेकर पार्टी संगठन ने बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सपा के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा 1 मई को नामांकन करेंगे। इसको लेकर हुई बैठक में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन को भव्य बनाने के उद्देश्य से पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल होंगे। ये जुलूस विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय से शुरू होगा। सपा प्रत्याशी का जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलर हजरतगंज पहुंचेगा। यहां से सभी मेफेयर तिराहा, नावेल्टी सिनेमा, नूर मंजिल, कैसरबाग चौराहा होते हुए नजीराबाद और फिर अमीनाबाद पहुंचेंगे। पार्टी प्रत्याशी और समर्थक गुईन रोड से बस स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जुलूस में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि रविदास मेहरोत्रा इस समय लखनऊ मध्य से विधायक भी हैं। वे सपा शासनकाल में मंत्री रह चुके हैं।
1989 में जनता दल से विधायक और 2012 में सपा सरकार में मंत्री बने
रविदास मेहरोत्रा पहली बार 1989 में जनता दल के टिकट पर लखनऊ पूर्वी सीट से विधायक बने थे और वर्ष 2012 में लखनऊ मध्य से वह दूसरी बार चुने गए। 2012 में सपा सरकार में रविदास मेहरोत्रा मंत्री बने। जबकि वर्ष 2017 में मेहरोत्रा विधानसभा का चुनाव हार गए। रविदास मेहरोत्रा का राजनीति से काफी पुराना नाता रहा है। वह समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं तो वही मौजूदा विधायक है। सपा ने जैसे ही लखनऊ लोकसभा से अपने उम्मीदवार का ऐलान किया, तभी से रविदास मेहरोत्रा का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। रविदास मेहरोत्रा को कुछ समय पहले ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा प्रभारी बनाया था. तभी से अटकले लगाई जा रही थी कि इस बार सपा चीफ रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतार सकते हैं. ये अटकले सही साबित हुई और सपा ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बना दिया। रविदास मेहरोत्रा को अखिलेश यादव का करीबी भी माना जाता है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।