🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर संशय खत्म, कल नामांकन

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 2 May 2024, 4:11 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 1
राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर संशय खत्म, कल नामांकन

अमेठी। आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्‍पेंस खत्‍म हो गया। कांग्रेस ने अमेठी से राहुल गांधी की उम्‍मीदवारी का ऐलान कर दिया है। वह कल अमेठी पहुंचकर अपना नामांकन भरेंगे। वह केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्‍याशी स्‍मृति ईरानी को टक्‍कर देंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल स्‍मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। बताया जा रहा है कि आज शाम तक कांग्रेस राहुल गांधी के नाम का आधिकारिक ऐलान कर देगी। केरल राज्य की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश से भी चुनावी रण में उतरने का फैसला कर लिया है. राहुल गांधी के अमेठी या रायरबेली सीट से चुनाव लड़ने को लेकर फैले संशय को खत्‍म करते हुए उन्‍होंने चुनाव लड़ने पर अपनी रजामंदी दे दी है. हालांकि यह साफ नहीं है कि वह अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे या रायबरेली से. लेकिन ज्‍यादातर कयास यही लगाए जा रहे हैं कि वे अमेठी सीट से ही स्‍मृति ईरानी को टक्‍कर देने मैदान में उतरेंगे।
दरअसल, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा अभी तक नहीं की है। दोनों सीटें लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जल्द से जल्द उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने का अधिकार दिया है। पार्टी अध्यक्ष अगले 24 घंटे में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि पार्टी ने अब तक इस बात पर चुप्पी साध रखी है कि गांधी परिवार के दो गढ़ अमेठी और रायबरेली का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? बता दें कि कुछ दिनों पहले रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी अमेठी से पार्टी के संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने आया था। इसी बीच दो प्रतिष्ठित सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी साल 2019 तक अमेठी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी को एक बार फिर से इस सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। वह 2004 से इस सीट से लगातार तीन बार सांसद भी रहे हैं। 2019 के चुनाव में उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों करारी हार मिली थी। जिसके बाद पार्टी अमेठी से राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर दुविधा में थी। फिलहाल राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद रायबरेली सीट को लेकर भी सस्पेंस लगातार बना हुआ है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड रही है और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि, सपा 62 और टीएमसी एक सीट पर मैदान में है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।