🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

भाजपा प्रत्याशी द्वारा वोटरों के पहचान पत्र चेक करने पर हंगामा, केस दर्ज 

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 13 May 2024, 3:12 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
भाजपा प्रत्याशी द्वारा वोटरों के पहचान पत्र चेक करने पर हंगामा, केस दर्ज 

हैदराबाद। हैदराबाद से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी माधवी लता विवादों में घिर गई हैं। माधवी लता ने आज आजमपुर के मतदान केंद्र का दौरा किया।इस दौरान मतदान केंद्र पर कुछ मुस्लिम महिलाओं को देख कर वो आगे बढ़ीं और उनका पहचान पत्र चेक करने लगीं। उन्होंने कुछ मतदाताओं से वोटर आईडी लेकर चेहरा मिलाया,। इस घटना का वीडिओ किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गईं और उन पर कार्रवाई की मांग करने लगीं। इस घटना के बाद  माधवी लता पर आईपीसी की धारा 171सी, 186, 505(1)(सी) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आई डी चेक लरने को माधवी लता ने ठहराया जायज़ 

माधवी लता ने कहा- मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया है। अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां वरिष्ठ नागरिक मतदाता तो आ रहे हैं, लेकिन उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।

 

 

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।