🔴 ब्रेकिंग
गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…  |  गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा, 20 किलोमीटर…  |  आगरा में सपा का दलित महासम्मेलन, अखिलेश यादव ने भाजपा…  |  काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, यात्री वाहन और कंटेनर ट्रक…  |  बेंगलुरु में PM मोदी का जोरदार स्वागत, ₹15,600 करोड़ से…  |  अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत…  |  ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर…  |  कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल  |  गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे से…
ताज़ा खबरें

कोई माई का लाल सी ए ए कानून खत्म नहीं कर सकता-मोदी

✍️ टीएनसी ब्यूरो 📅 16 May 2024, 3:16 PM ⏱ 1 मिनट पढ़ें 👁 0
कोई माई का लाल सी ए ए कानून खत्म नहीं कर सकता-मोदी

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों के स्टार प्रचारक इस समय चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चार चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। अभी तीन चरणों की वोटिंग होनी है। इसको लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। उन्हें आज आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करना है। जनसभा की शुरुआत आजमगढ़ के लालगंज से करते हुए उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए (नागरिकता देने का अधिकार कानून) नहीं खत्म कर सकता। देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है। मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है।

उन्होंने कहा कि जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे। इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है. ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनका वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं। इन पर जुल्म होता रहा. कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही। सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया बल्कि इन लोगों ने झूठ फैला कर देश में दंगा कराने का प्रयास किया। आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा।

370 पर भी की बात

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे. पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है. जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है. दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।

टीएनसी ब्यूरो

TLC Mag डेस्क — सटीक, तेज़ और भरोसेमंद रिपोर्टिंग।